PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-दादी प्रकाशमणि इंटरनेशनल हाफ मैराथन रविवार सुबह 6 बजे आबू रोड से माउंट आबू तक शुरू हुई। विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाली इस 22 किलोमीटर लंबी दौड़ में 12 देशों के 4 हजार धावकों ने भाग लिया।
ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव बीके करुणा भाई और अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय भाई सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस चुनौतीपूर्ण दौड़ को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए, जिसमें महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी रही। दौड़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया


