
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी
बाली भाजपा मण्डल ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान।
बाली भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राव मनोहर सिंह ने बताया कि की केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार देश में लगे आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आपात काल के दौरान मिसा कानून के तहत जेलो में रहे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। और जेल में रहने के दौरान उनके साथ हुए व्यवहार ओर कठिनाइयों के अनुभव जाने।
बाली शहर मंडल में पूर्व विधायक अमृत परमार, बाबूलाल सितारा, रघुनाथ पुरी, पकाराम चौधरी, अर्जुन सिंह राव, बीजेपी के दिवंगत नेता स्व. जयपाल सिंह जोधा परिवार, गुलाब सेन एवं आपात काल के दौरान सत्याग्रह की विभिन गतिविधियों में भाग लेने पर श्री प्रेम माथुर का माला, साफा, और दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित, नगरपालिका अध्यक्ष भरत चौधरी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मण्डल महामंत्री दूदाराम चौधरी, पार्षद राजेन्द्र सिंह दहिया, सनी बिरावत, सुरेश परिहार, पकाराम चौधरी, कमलेश सोनी, जगदीश कुमार वर्मा,,बूथ अध्यक्ष जसराम चौधरी, चक्रवती सिंह परिहार,विक्रम सिंह सोलंकी, सुरेश परमार,विनोद मारू, रूपाराम घांची,, वीरेंद्र सिंह फौजदार, मण्डल अध्यक्ष राव मनोहर सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






