PALI SIROHI ONLINE
रानी मोबाईल हुआ गायब , पत्रकार ने सम्भाला मोर्चा, टेम्पो खोजकर महिला से बरामद कराया मोबाइल
नगराज वैष्णव
रानी। दादई से रानी आई रेखा चौधरी . पिता मालाराम चौधरी दादई का मोबाइल वरकाणा से रानी की ओर आते समय टेम्पो में सफर कर रही एक महिला लेकर रानी बस स्टैंड पर उतर गई। रेखा चौधरी को हरसा की होटल पर उतरने के बाद मोबाइल गायब होने का पता चला।
रेखा चौधरी ने तत्काल टेम्पो की तलाश शुरू की। उन्हें इतना याद था कि टेम्पो चालक ने सफेद कपड़े पहन रखे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार नगराज वैष्णव ने टेम्पो की तलाश शुरू की और टेम्पो को ढूंढ निकाला। टेम्पो चालक मदनलाल खारवाल से पूछताछ करने पर उसने अपना टेम्पो होने की पुष्टि की। इसके बाद रेखा चौधरी तथा प्रदीप खारवल ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर संदिग्ध महिला को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। महिला ने बताया कि वह ईको गाड़ी से आई है।
इसके बाद पुलिस थाने जाने की सलाह दी गई। पत्रकार नगराज वैष्णव टेम्पो चालक मदनलाल खारवाल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसी दौरान हरी साड़ी पहने एक महिला लिफ्ट के पीछे छिपने का प्रयास करती नजर आई। नगराज वैष्णव की नजर उस पर पड़ते ही उन्होंने सीधे मोबाइल के बारे में पूछा। टेम्पो चालक मदनलाल खारवाल ने भी महिला को पहचान लिया और उससे बातचीत की। महिला ने गुजराती भाषा में बातचीत शुरू कर दी।
पूछताछ के बाद महिला ने मोबाइल निकालकर दे दिया। मोबाइल से सिम और मेमोरी कार्ड निकाल दिए गए थे। बाद में रेखा चौधरी को पुलिस थाने से फोन कर हरसा की चाय की दुकान पर बुलाया गया, जहां ईलीशचढवा, हरीसिंह चौहान पी एस सेवा समीति के अध्यक्ष तथा सभी की मौजूदगी में उनका मोबाइल उन्हें वापस सौंप दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर रेखा चौधरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने नगराज वैष्णव एवं टेम्पो चालक मदनलाल खारवाल तथा प्रदीप खारवल का आभार जताया तथा सभी ने टेम्पो चालक मदन खार वल ईमानदार है ! सभी ने कहा टेक्सी वाला मोबोइल नही लेते है !



