PALI SIROHI ONLINE
119 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा बहाली पर पाली में 67 दिनों से जारी धरना समाप्त
पाली। पाली मेडिकल कॉलेज से हटाए गए 116 नर्सिंग स्टाफ और 3 लैब टेक्नीशियन (कुल 119 संविदा कर्मी) की सेवा बहाली का आदेश जारी होने के बाद लंबे समय से चला आ रहा धरना समाप्त हो गया है।
राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर यूनियन (पाली) के जिलाध्यक्ष केशर सिंह चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा 1 जून 2026 को एक आदेश जारी कर 127 नर्सेज और 3 लैब टेक्नीशियन को कार्यमुक्त कर दिया गया था। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति (जयपुर) के आह्वान पर बांगड़ चिकित्सालय संलग्न मेडिकल कॉलेज पाली के तत्वावधान में संविदाकर्मी अपनी सेवा बहाली की मांग को लेकर पिछले 66 दिनों से अनवरत धरने पर बैठे थे।
धरने के 67वें दिन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य (प्रिंसिपल) द्वारा सभी हटाए गए नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की पुनः जॉइनिंग एवं सेवा बहाली के आदेश दिए गए, जिसके बाद नर्सेज ने धरने को समाप्त घोषित किया।
सहयोगियों का जताया आभार
संघर्ष की इस जीत पर केशर सिंह चौहान और समस्त नर्सेज टीम ने पाली जिले के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, जिला कलेक्टर रवींद्र गोस्वामी, पाली मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं उनकी टीम, बांगड़ अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक तथा मीडियाकर्मियों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।
संघर्ष में ये रहे शामिल
सेवा बहाली के इस आंदोलन में प्रदेश सचिव विनोद कुमार प्रजापत, सूजाराम बंजारा, गोविंद बंजारा, यशपाल, विनोद चौहान, सुरेश गर्ग, हंसराज, प्रमोद प्रजापत, पूर्णा राजपूत, हीरालाल, महेन्द्र कुमार भूपेश, संजय, अनिल, सुखाराम, कुलदीप, रमेश, कृष्णा, मेहरबान, चेतन, लक्ष्मण और भुवनेश सैन सहित बड़ी संख्या में नर्सिंगकर्मी मौजूद रहे



