PALI SIROHI ONLINE
महावीर मेवाडा
*सांडेराव से परशुराम महादेव के लिए 24वीं पैदल यात्रा संघ 151 यात्रियों के जत्थे के साथ गाजे-बाजे से रवाना; दिवंगत पत्रकार नटवर मेवाड़ा व साध्वी जमना बाई को दी श्रद्धांजलि*
सांडेराव। स्थानीय हनुमान नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित परशुराम महादेव के लिए 24वीं वार्षिक पैदल यात्रा संघ इस वर्ष भी भारी उत्साह, उमंग और गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। इस वर्ष यात्रा संघ में कुल 151 पैदल यात्री शामिल होकर बाबा के दरबार के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत से पूर्व श्री अंबिका मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जहां मंदिर के पुजारी द्वारा सभी 151 पैदल यात्रियों को कुमकुम का तिलक लगाकर मंगल कामना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात यात्रियों ने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में जलाअभिषेक कर गांव में आपसी भाईचारे, सुख-समृद्धि और अटूट एकता की कामना की।
*हनुमान चौक पर हुआ भव्य स्वागत-*
151 पैदल यात्रियों का यह जत्था जैसे ही ढोल-धमाकों के साथ हनुमान चौक पहुंचा, वहां दिनेश रावल के नेतृत्व में ग्रामीणों और युवाओं ने संघ का माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
*दिवंगत साध्वी जमना बाई और वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि-*
इस धार्मिक रवानगी के अवसर पर एक शोक सभा का आयोजन कर स्वर्गीय अध्यापिका साध्वी जमना बाई एवं उनके सुपुत्र व क्षेत्र के स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान महेश मेवाड़ा, महावीर मेवाड़ा, कैलाश मेवाड़ा, महेंद्र मेवाड़ा, विक्रम मेवाड़ा सहित संपूर्ण मेवाड़ा परिवार द्वारा पैदल यात्रियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर एडवोकेट जयपाल सिंह राणावत ने दिवंगत मेवाड़ा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए नटवर मेवाड़ा हमेशा याद रखे जाएंगे। उनका असमय जाना क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
*भामाशाहों ने की अल्पाहार की व्यवस्था-* पैदल यात्रियों की सेवा के लिए भामाशाह दिनेश सांकलमल जैन और बबलू भाई जैन की ओर से श्री अंबिका मंदिर परिसर में शानदार अल्पाहार (नाश्ते) की व्यवस्था की गई। यात्रियों ने भामाशाहों की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
*ये रहे उपस्थित-* इस पावन धार्मिक आयोजन और रवानगी के दौरान एडवोकेट जयपाल सिंह राणावत, शैतान सिंह राजपुरोहित, गणपत सेन, विक्रमसिंह सिसोदिया, करण सिंह राठौड़, कमलेश कुमार लौहार, ओमकार सिंह, मुकेश सेन, सागर दर्जी, सुरेश लौहार, धनेश मेवाड़ा, शंकरलाल, प्रवीण सुथार, ओमप्रकाश, कान्तिलाल, हितेशसिंह, सुकनराज, मोहनलाल, नरपतसिंह, रणवीरसिंह, मेघराज, संजू मेवाड़ा, राजेश लोहार, कुणाल सुथार, मोहन सिंह, हेमाराम, रमेश कुमावत, अमर सिंह, संजू सेन, प्रभुलाल, अरविंद लोहार, सुनील मेवाडा, अर्पित मेवाड़ा, गजेंद्र, कृष्णदास, शक्ति सिंह, मुकेश सुथार, नितिन त्रिवेदी सहित हनुमान नवयुवक मंडल के तमाम सदस्यों, मेवाड़ा परिवार और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


