PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
सुमेरपुर-सुमेरपुर | सुमेरपुर निवासी सुरेश परमार, पुत्र भेराराम, को राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के दौरान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के चुनाव में राज्य के 3,950 सेवारत फार्मासिस्टों ने ऑनलाइन मतदान किया। इसमें जलसिंह कुंतल ने 1,661 मत प्राप्त किए। वे 320 मतों से प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सुरेश परमार ने बताया कि उनका प्रमुख लक्ष्य फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों की रक्षा करना रहेगा।लंबित मांगों का समाधान कराना भी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों को विभिन्न चिकित्सीय भत्तों का लाभ दिलाना, पदनाम बदलकर फार्मेसी ऑफिसर करवाना, भारत सरकार के नोटिफिकेशन के अनुरूप फार्मासिस्ट कैडर का पुनर्गठन कराना, चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रक्रियाधीन 1,696 नई सीटों को स्वीकृत करवाना तथा विलोपित 999 पदों का पुनः सृजन कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। परमार ने प्रदेशभर के फार्मासिस्टों का समर्थन और विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।


