
PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अधिकारों को लेकर लगातार संघर्ष करना होगा। वित्तीय मामलों को गंभीरता से लें। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के सुलझने से राहत मिलेगी।
वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी। आप परिवार से जुड़ी बातों को गंभीरता से लेंगे। आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशान कर सकता है। कारोबारी सौदे लाभदायी रहेंगे।
मिथुन : शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घरेलू मामले में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी महंगी साबित होगी।
कर्क: शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से रिश्तों में चल रहा टकराव दूर होगा। लोग सोची-समझी साजिश में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारिक योजना की शुरुआत हो सकती है।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : नौकरी में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आप काम की धीमी गति को लेकर परेशान रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में अपनी छवि को लेकर चिंतित रहेंगे।
कन्या: शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी : आप वैचारिक गतिरोध दूर करने का प्रयास करेंगे। हर समय बेहतर बदलाव के लिए तैयार रहेंगे। बाहरी दबाव में लिए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे।
तुला : शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा: छोटी-छोटी बातों पर उलझने से तनाव बढ़ सकता है। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें, बाद में परेशानी हो सकती है। आप लोगों को पहचानने में भूल कर बैठेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।
वृश्चिक: शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी : भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। आपका खुला व्यवहार लोगों को अखरेगा। सफलता के लिए योजना में बदलाव करना पड़ेगा। दौड़धूप की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
धनु: शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता संभव है। मित्रों से कहासुनी होने का भय बनेगा। आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धैर्य रखें।
मकर : शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : परेशानियों से निकलना आपके लिए चुनौती बन सकता है। तनाव के चलते आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है।
कुंभ : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी आप कॅरियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में टकराव बढ़ सकता है। सपने साकार करने के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। नए सौदे लाभदायी रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: अधिकारी आपके काम के तरीकों से नाराज हो सकते हैं। झूठ बोलकर आप खुद मुश्किल में पड़ जाएंगे। परिवार व मित्रों की अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहेंगे। विवाद से बचें।