• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भादरड़ा-पत्थर खदान के मलबे में दबा युवक,मौतः तीन श्रमिक घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-उपखंड क्षेत्र के भादरड़ा स्थित एक पत्थर की खदान में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए।

घायलों का उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनवाड़ा निवासी विक्रम सिंह (33) पुत्र छत्तर सिंह राजपूत खदान पर कार्यरत था। गुरुवार को वह खदान में खड़ा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन से खनन कार्य चल रहा था कि अचानक खदान का एक हिस्साभरभराकर ढह गया और विक्रम सिंह मलबे में दब गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए जेसीबी मशीन की सहायता से अपने स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद विक्रम सिंह को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।

सीआई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हादसे में परसाराम मेघवाल, पुष्पाल सिंह एवं सुबटी देवी भी घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के काफी देर बाद तक प्रशासन को इसकी सूचना नहीं मिल सकी।

इसके चलते मौके पर न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही सरकारी राहत एवं बचाव दल। पूरा रेस्क्यू अभियान स्थानीय लोगों के सहयोग से ही संचालित किया गया।

Previous Post

सुमेरपुर-नगर कांग्रेस कमेटी ने जाखानगर का दौरा कर,वार्ड वासीयो की सुनी समस्या,निराकरण का दिलाया भरोसा

Next Post

रानी बिजली विभाग में लगा शिविर, प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी

Next Post
रानी बिजली विभाग में लगा शिविर, प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी

रानी बिजली विभाग में लगा शिविर, प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page