PALI SIROHI ONLINE
रानी बिजली विभाग में लगा शिविर, प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी
नगराज वैष्णव
रानी। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत गुरुवार को रानी बिजली विभाग परिसर में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को रूफटॉप सोलर योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, अनुदान (सब्सिडी) तथा योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में समझाया।
शिविर में उपभोक्ताओं को बताया गया कि योजना के तहत पात्र परिवार अपने घर की छत पर सोलर संयंत्र लगाकर बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र आवेदकों को सब्सिडी का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है। योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
ऐ ईयन अजितसिंह ने बताया
शिविर में उपभोक्ताओं ने भाग लेकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा कई लोगों ने पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विभागीय अधिकारियों से परामर्श लिया। विभाग ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर सौर ऊर्जा अपनाएं और बिजली खर्च में कमी लाएं। इस अवसर पर जे ई एयन मेगा नागर तथा सोलर कम्पनी भवानी एग्रो एजेन्सी बाबूलाल जागींड ने बताया रास्थान सरकार से मान्यता प्राप्त है , विश्वनीय कार्य है , दुसरी जय इन्ड्रीस्ट्रीज बाली की कम्पनी ने शिवीर मे भाग लिया !


