• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कांग्रेस ने सफाई मजदूर संघ की हड़ताल का किया समर्थनः सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 4, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही नगर कांग्रेस कमेटी ने सफाई मजदूर संघ द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों और अधिकारों को लेकर की जा रही हड़ताल एवं आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है। कांग्रेस ने इस मामले में राज्य सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन ने इस अवसर पर कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए प्रतिदिनशहर को स्वच्छ रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार, उचित वेतन, आवश्यक सुविधाएँ तथा उनकी जायज़ मांगों का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

नगर कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार एवं संबंधित प्रशासन से अपील की है कि वे सफाई मजदूर संघ की मांगों पर संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। समिति ने तत्काल वार्ता कर उनकी सभी न्यायोचित मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन, पूर्व सभापति जितेंद्र सिंघी, मारूफ हुसैन, दशरथ नारूका, विनोद देवड़ा, कांतिलाल, भरत और मुख्तियार खान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

हलवाई-कैटरिंग व्यापारी बोले- हमारा व्यवसाय प्रभावित हो रहाः खाद्य सुरक्षा विभाग की नई नीतियों का विरोध; सीएम से सरलीकरण की मांग की

Next Post

टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा, सिर पर भी आई चोट; लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Next Post

टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा, सिर पर भी आई चोट; लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page