PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर में मंगलवार को लोडिंग टेम्पो और बाइक की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर पर भी चोट आई।
घायल को इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, पाली शहर के सुंदर नगर निवासी प्रेमप्रकाश (28) पुत्र गिरधारीलाल लखारा मंगलवार को बाइक से मस्तान बाबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बांडी नदी पुल पर एक लोडिंग टेम्पो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर सामने आया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।
परिजनों का आरोप है कि लोडिंग टेम्पो ड्राइवर रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

