• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- सांप के काटने से महिला की मौतः पाली में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार को सहायता देने की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 4, 2026
in Local
0
पाली- सांप के काटने से महिला की मौतः पाली में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार को सहायता देने की मांग

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के पास गागुड़ा गांव में सांप काटने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला गीता देवी (55) की बांगड़ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सात बच्चों की मां थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है, जिसके चलते सरकारी सहायता की मांग की गई है।

तीन दिन पहले घर में सांप ने काटा था

जानकारी के अनुसार, गीता देवी पत्नी घेवरराम को तीन दिन पहले अपने घर में सांप ने डस लिया था। उनकी हालतबिगड़ने पर उन्हें सोजत के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पाली रेफर कर दिया।

पाली के बांगड़ अस्पताल में भी महिला की हालत गंभीर बनी रही, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। तीन दिनों तक चले इलाज के बावजूद, गीता देवी ने दम तोड़ दिया।

मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। उनके पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। पांच लड़कियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बच्चे अभी छोटे हैं। परिवार का गुजारा पति-पत्नी की मेहनत-मजदूरी से मुश्किल से चल रहा था।

सरकारी सहायता देने की मांग

गागुड़ा निवासी कांग्रेस सेवादल के नेता रतनप्रकाश इचरशा ने बताया कि परिवार का घर कच्चा है और उनकी स्थिति दयनीय है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल सके।

Previous Post

सांडेराव में बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जोधपुर रेफर

Next Post

पाली-युवक से कुकर्म के दोषी को उम्रकैदः 7 साल पुराने केस में कोर्ट का फैसला, 50 हजार का जुर्माना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page