PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भीमाणा के पास तीन लग्जरी वाहनों से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद
पाली। पाली जिले के बाली उपखंड के नाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमाणा के निकट नाकाबंदी के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने उदयपुर की ओर से आ रही तीन लग्जरी वाहनों से करीब1500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किय्या। यह जानकारी बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा ने दी।



सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक फॉर्च्यूनर और दो स्कॉर्पियो वाहनों को जब्त कि है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीनों वाहनों में सवार तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई SP मोनिका सेन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैन सिंह महेचा एवं सुमेरपुर डीएसपी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, डीएनटी टीम प्रभारी राजेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामनिवास मय टीम तथा पुलिस जाब्ते द्वारा भीमाणा के निकट की गई नाकाबंदी के दौरान अंजाम देकर बड़ी कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व भी नाना थाना पुलिस ने इसी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों से डोडा पोस्त बरामद किया था। एक बार फिर उसी क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कड़ी निगरानी बनी हुई है।


