• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना-वरावल में करंट से ट्रक चालक की मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के वरावल के निकट विद्युत लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

पाली जिले के बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र स्थित वरावल के निकट सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में विद्युत लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तत्काल बेड़ा राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुमेर सिंह राव ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने बताया कि मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों एवं मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान प्रीतम पुत्र हरि सिंह (45 वर्ष), निवासी लोहड़ी पन, डिनोत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post

नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आयोजित

Next Post

नाना थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में डोडा पोस्त से भरी 3 लक्जरी गाड़िया जब्त,

Next Post

नाना थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में डोडा पोस्त से भरी 3 लक्जरी गाड़िया जब्त,

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page