PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के छात्रा से बलात्कार करने का मामला दर्ज
सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय छात्रा ने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर बलात्कार, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने परिवाद के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार छात्रा ने रिपोर्ट में बताया कि वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है और पढ़ाई के लिए एक निजी ट्यूशन सेंटर जाती थी। आरोप है कि मार्च 2026 में कोचिंग शिक्षक ने अन्य विद्यार्थियों को भेजने के बाद उसे अकेले कमरे में बुलाया, जहां वह शराब का सेवन कर रहा था। उसे जबरन कोल्डड्रिंक पिलाई। उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें खेंच ली और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।
रिपोर्ट म बताया कि परीक्षा और बदनामी के डर से वह लंबे समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दे सकी।


