PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत शहर में रविवार दोपहर एक 85 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से बीमार थी।
नीचे की मंजिल पर था बेटा
सोजत थाना ड्यूटी ऑफिसर सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल चौधरी ने बताया कि ढगली पत्नी शिवराम ने अपने घर की छत पर बने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उनका लकवाग्रस्त बेटा नीचे वाली मंजिल पर था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फांसी के फंदे से उतारकर सोजत जिला अस्पताल की मोच्र्युरी में रखवाया गया है।


