PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू में रविवार से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में यहां 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिससे कुल बारिश का आंकड़ा 740.6 मिलीमीटर तक पहुंच गया है।
पर्वतीय वादियों में घना कोहरा छाया हुआ है। तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं और झरने भी पूरे वेग से बह रहे हैं। आबूरोड से माउंट आबू जाने वाले सभी मार्गों पर झरने उफान पर हैं।
तेज बारिश के बावजूद पर्यटक मौसम का आनंद लेने के लिए नक्की झील पर पहुंच रहे हैं। सैलानियों का कहना है कि उनके शहरों में इन दिनों उमस भरी गर्मी है, जबकि माउंट आबू का ठंडा और बारिश भरा वातावरण उन्हें सुकून दे रहा है।


