PALI SIROHI ONLINE
सायला-सायला | उपखंड मुख्यालय सायला में आगामी 9 अगस्त को होने वाले ब्लॉक स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर भील समाज विकास समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जोईताराम बोरवाड़ा ने की। बैठक में शीतला माता चौक स्थित गेर स्थल पर समारोह के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक के सभी गांवों से समाज बंधु रैली के रूप में मुख्य समारोह में भाग लेंगे। समारोह में समाज विकास, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी


