• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-आचार्य सम्मेलन के द्वितीय दिवस प्रांत के संगठन मंत्री रवि कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में सीखने की जानकारी दी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 2, 2026
in Local
0
तखतगढ-आचार्य सम्मेलन के द्वितीय दिवस प्रांत के संगठन मंत्री रवि कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में सीखने की जानकारी दी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

आचार्य सम्मेलन के द्वितीय दिवस प्रांत के संगठन मंत्री रवि कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में सीखने की जानकारी दी

तखतगढ 2 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) कस्बे के गोगरा रोड़ स्थिति राय गांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक तखतगढ़ में आचार्य सम्मेलन के द्वितीय दिवस वंदना सत्र में  विद्या भारती जोधपुर प्रांत के संगठन मंत्री रवि कुमार ने मां शारदे, ॐ, माँ भारती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर वंदना सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने बौद्धिक में इन्द्रियों एवं कर्मेन्द्रियों का विकास कर कैसे शिक्षा के क्षेत्र में सीखने में उपयोग कर सकते है।

पर अपने विचार व्यक्त किये।रात्रि में विभिन्न प्रकार की मौखिक प्रतियोगिता में विचार प्रस्तुतीकरण, अष्टादश्लोकी गीता,   एकल गीत, सरस्वती वंदना,भजन,कविता,चित्र देखकर  बोलो आदि  प्रतियोगिताएं रही प्रातः काल वंदना सत्र में जिले में संस्कृति ज्ञान परीक्षा,स्वच्छता,इंग्लिश स्पोकन, सर्वाधिक प्रवेश ,संस्कार केंद्र आत्मनिर्भर श्रेष्ठ,सुलेख, आचार्य गुणवत्ता परीक्षा में सर्वाधिक अंक,आदि कार्यों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानाचार्य एवं आचार्य को प्रांत संगठन मंत्री रवि कुमार ने दुपट्टा एवं उपहार देकर के उनका बहुमान किया गया। यह जानकारी राय गांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक तखतगढ़ के प्रधानाचार्य हरिराम जोगसन ने दी।

Previous Post

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

Next Post

भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ श्रम की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला संगठन है–केबिनेट मंत्री

Next Post
भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ श्रम की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला संगठन है–केबिनेट मंत्री

भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ श्रम की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला संगठन है--केबिनेट मंत्री

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page