• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर-परिवार बाहर गया, घर से चोर लाखों के जेवर ले गए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर | परिवार के मूंग की बुवाई के लिए पैतृक गांव जाने का फायदा उठा चोरों ने महावीर कॉलोनी स्थित सूने मकान को निशाना बनाया। चोर घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर, 1.80 लाख रुपए नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद सुमेरपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महावीर कॉलोनी निवासी भैराराम पुत्र मुलाजी माली ने रिपोर्ट में बताया कि 30 जुलाई को वह मूंग की फसल की बुवाई के लिए अपने पैतृक गांव खिमाड़ा गया था। 31 जुलाई सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों नेफोन कर घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।

रिपोर्ट के अनुसार चोर सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने का ब्रेसलेट, कानों की दो जोड़ी बुटियां, दो अंगूठियां, चांदी का नारियल, चांदी की गाय, चांदी की कटोरियां व चम्मच, 10, 20, 50 और 200 रुपए की नई नोटों की गड्डियां, बाइक की चाबी तथा 1.80 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपए बताई गई है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

जवाई लाइन में लीकेज,फालना, बाली, रानी सहित आसपास के 9 कस्बों की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

Next Post

गणपत सिंह हत्याकांड : ट्रायल 12 अगस्त से, तीनों आरोपियों को सुनाएंगे आरोप

Next Post

गणपत सिंह हत्याकांड : ट्रायल 12 अगस्त से, तीनों आरोपियों को सुनाएंगे आरोप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page