• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मंडवारिया में 4 हजार पौधे लगाने का संकल्पः मंत्री देवासी ने किया अभियान का आगाज, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले के मंडवारिया में डीएमपी सेवा फाउंडेशन ने दलपतजी मंडवारिया की स्मृति में पौधारोपण अभियान का आगाज किया। अभियान के पहले चरण में 4,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। फाउंडेशन का लक्ष्य भविष्य में कुल 40,000 पौधों का रोपण और उनका संरक्षण करना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी थे, जबकि जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने इसकीअध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में उपप्रधान नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित, मंडवारिया के ठाकुर साहब पुरणसिंह, राजगुरु राजपुरोहित समाज के अध्यक्ष छोगालाल पुरोहित, विप्र फाउंडेशन गुजरात के अध्यक्ष तुलसीभाई मनोरा और ब्रह्मधाम कालंद्री के महामंत्री गणेश पुरोहित शामिल रहे।

कलेक्टर को स्मृति चिन्ह किया प्रदान

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के अशोक पुरोहित ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसी प्रकार नारायण पुरोहित ने जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को स्मृति-चिह्न प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने अपने संबोधन में कहा कि दलपतजी मंडवारिया के समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्हें देवतुल्य माना जाता है और हर मांगलिक कार्य में इनका विशेष स्थान है।

कलेक्टर तोमर ने पौधारोपण के बाद उनके संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने डीएमपी सेवा फाउंडेशन द्वारा पौधों की देखभाल के संकल्प को अत्यंत सराहनीय बताया।

इस अवसर पर गिरधारी पुरोहित मंडवारिया, दूधाजीमनोरा, लालसिंह राजपुरोहित, हंसराज पुरोहित, वचन सिंह डुडसी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। दलपतजी मंडवारिया की स्मृति में शुरू किया गया यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है।

Screenshot
Previous Post

1 अगस्त से बदल जाएगी जोधपुर की 4 ट्रेनों की टाइमिंग

Next Post

पाली जिले में 3 महिलाओं को सांप ने काटा, एक की हालत गंभीर

Next Post

पाली जिले में 3 महिलाओं को सांप ने काटा, एक की हालत गंभीर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page