PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घटनाओं में तीन महिलाओं को सांप ने काट लिया। तीनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काटा
धनला गांव निवासी 50 वर्षीय सीता देवी पत्नी मनोहर लाल खेत में काम कर रही थीं। लकड़ियां हटाते समय उन्हें सांप ने काट लिया। परिजन पहले उन्हें सोजत अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया। उनका इलाज जारी है।घर में सो रही महिला हुई शिकार
दूसरी घटना पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के जय नगर की है। यहां 29 वर्षीय शारदा देवी पत्नी भगवानराम को घर में सोते समय सांप ने काट लिया। उन्हें भी इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीसरी महिला आईसीयू में भर्ती
तीसरी घटना सोजत क्षेत्र के गागुड़ा गांव की है। 55 वर्षीय गीता देवी पत्नी घेवरराम घर में सो रही थीं। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उनके पैर पर सांप ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


