• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानीखेत एक्सप्रेस के बदलेंगे कोचः फर्स्ट एसी से जनरल कोच में होंगे बदलाव, दो ट्रेनें रहेगी रद्द; पढ़ें रेलवे की प्रमुख खबरें

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-रेल यात्रियों के लिए अहम अपडेट है। रेलवे ने रानीखेत एक्सप्रेस के कोच कंपोजिशन में बदलाव करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत फर्स्ट एसी से लेकर जनरल कोच तक में परिवर्तन किया जाएगा। अब इसमें एलएचबी कोच लगेंगे।

इसके साथ ही जोधपुर-इंदौर और इंदौर-जोधपुर ट्रेन 11 ट्रिप रद्द रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और कोच व्यवस्था की जानकारी जरूर जांच लें।

1. दो ट्रेन रहेगी रद्द, एक का बदलेगा रूट

उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेल ब्लॉक के कारण दो ट्रेन रद्द रहेगी, जबकि एक बदले रूट से चलेगी। दरअसल, ब्लॉक के झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी नंबर 14801, जोधपुर-इंदौर 16 सितंबर से 3 अक्टूबर (18 ट्रिप) जोधपुर से रवाना होगी। ये अपने बदले रूट मारवाड जंक्शन, अजमेर, जयपुर, सवाईमाधोपुर और रतलाम होकर संचालित होगी।

बदले रूट में ये ट्रेन किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. रानीखेत एक्सप्रेस 1 अगस्त से एलएचसी कोच के साथ दौड़ेगी

राजस्थान को उत्तराखंड से जोड़ने वाली काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस अब आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया- यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रेलवे ट्रेन संख्या 15014/15013 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस और 25014/25013 रामनगर-कोर्बेट पार्क लिंक रानीखेत लिंक एक्सप्रेस में एलएचबी रैक लगाने का निर्णय लिया है।

काठगोदाम से यह व्यवस्था 1 अगस्त और जैसलमेर से 3 अगस्त से प्रभावी होगी।

उन्होंने बताया- एलएचबी कोच मॉडर्न टेक्निक से तैयार किए गए है। इनमें एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन होने से दुर्घटना कीस्थिति में कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते। सस्पेंशन अच्छा होने के कारण झटके भी कम महसूस होते है। उन्होंने बताया-फर्स्ट एसी से लेकर जनरल कोच में ये बदलाव होगा।

3. रूणिचा एक्सप्रेस 44 ट्रिप बदले मार्ग से होगी संचालित

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड-पाली-खोरी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रूणिचा एक्सप्रेस को अगस्त और सितंबर में कुल 44 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस 12 अगस्त से 24 सितंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का संचालन रींगस मार्ग से नहीं होगा।

परिवर्तित मार्ग पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का ठहराव अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर तथा जयपुर स्टेशनों पर भी किया जाएगा।

Screenshot
Previous Post

चामुंडेरी में अग्निवीर रविन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत

Next Post

पाली-करंट से युवक की मौत,मृतक की दो बेटियों समेत 3 बच्चो सहित पूरा परिवार सदमे में

Next Post

पाली-करंट से युवक की मौत,मृतक की दो बेटियों समेत 3 बच्चो सहित पूरा परिवार सदमे में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page