PALI SIROHI ONLINE
पाली-फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते एक मजदूर को करंट लग गया। फैक्ट्री संचालक उसे हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पाली शहर में गौरी इंडस्ट्रीज जवड़िया घुमटी के पास गुरुवार को हुई।
पुलिस के अनुसार- झालावाड़ जिले के गांव गुरड़िया कलां का रहने वाला मजदूर नागूलाल (32) पुत्र मदनलाल गुरुवार को गौरी इंडस्ट्रीज जवड़िया घुमटी के पास में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया। यह देख फैक्ट्री संचालक उसे तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचा।
जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर नागूलाल के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। नागूलाल के भाई सत्तूलाल ने बताया- मेरा भाई पिछले 10-12 साल से पाली में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

