
PALI SIROHI ONLINE
मेष: शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला विवादास्पद मामलों को टालने से तनाव दूर होगा। किसी से अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है। साझेदारी में बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आस्था बढ़ेगी।
वृष: शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी बाहरी दखल से आफ्की परेशानी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता से सहयोगी ईर्ष्या करेंगे।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग धूरा : अधिकारी आपकी कार्ययोजना से सहमत हो सकते हैं। अटका धन मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के समाधान की उम्मीद है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कर्क: शुभ अंक 1, शुभ रंग काला: जिस योजना पर काम कर रहे हैं, उसे मूर्त रूप देने में सफलता मिलेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में अधिकार बढ़ने के साथ ही विरोध भी बढ़ेगा। नए व्यापारिक सौदे हाथ आएंगे।
सिंह: शुभ : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : बोझिल माहौल के चलते आप काम छोड़ने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें, राह आसान होगी। उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता के आसार बनेंगे। मित्र मिलेंगे।
कन्या : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी अपनी योजना को विस्तार देने का मन बना सकते हैं। कॅरियर में व्यापक संभावनाएं दिखाई देंगी। मिल रहे अवसरों को हाथ से न जाने दें। विरोधी समझौता करने की पहल कर सकते हैं।
तुला: शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी : कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अटका धन मिलने के आसार हैं। सामाजिक जीवन में नई जिम्मेदारी आ सकती है। कानूनी मामले टालने से मुश्किल हो सकती है।
वृश्चिक : शुभ अंक 4, शुभ रंग नारंगी : जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विरोधी आपकी खामोशी को कमजोरी समझने की भूल कर सकते हैं। निजी कामों को लेकर दौड़धूप बढ़ सकती है।
-धनु: शुभ अंक 5, शुभ रंग धूरा विवादास्पद मसले उलझने से तनाव बढ़ेगा। रुका हुआ काम फिर से गति पकड़ सकता है। व्यापारिक सौदे हाथ आने की उम्मीद है। बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिल सकता है।
मकर : शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : दिखावे के चलते अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
कुंभ : शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी कर्जदारी के चलते मन परेशान रहेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन तरक्की में सहायक हो सकता है। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी।परिणय चर्चाओं में गति आ सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : नए सम्पर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा बैठेंगे। पारिवारिक यात्रा टालना बेहतर है। कारोबारी मंदी से मन परेशान रहेगा। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।


