PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-पाली में एक खेत में युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर तखतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। मामला तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा-हिंगोला रोड का है।
पोस्टमार्टम के लिए शव मॉच्र्युरी में रखवाया
ASI मकसूद खान ने बताया- मृतक की पहचान पावा निवासी 26 वर्षीय हरीश कुमार पुत्र हिमताराम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोसेलाव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।
पुलिस ने परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ की है, लेकिन युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

