• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-तालाब में डूबा युवकः मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसला, गोताखोर की मदद से निकाला गया शव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 27, 2026
in Local
0
पाली-तालाब में डूबा युवकः मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसला, गोताखोर की मदद से निकाला गया शव

PALI SIROHI ONLINE

सोजत। सोजत शहर में 19 साल के युवक की रामेलाव तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर को युवक तालाब की पाल पर मछलियों को दाना डालने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में मातम छा गया।

सोजत थाने के सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमावत ने बताया कि मृतक की पहचान काजियों का बास निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद फुरकान पुत्र अलादीन शाह के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर वह रामेलाव तालाब की पाल पर मछलियों को दाना डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को जानकारी दी और बचाव कार्य शुरू किया गया।

गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

सूचना मिलते ही गोताखोर अब्दुल हमीद काजी, मंजूर अली रंगरेज, इमरान मार्बल, थानाराम राव, इमरान छीपा, राजू काजी और गणपत मास्टर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर युवक की तलाश शुरू की।

करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

टाइल लगाने का काम करता था मोहम्मद फुरकान

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद फुरकान घरों में टाइल लगाने का काम करता था। हादसे की खबर फैलते ही रामेलाव तालाब पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Previous Post

पाली- पिता-पुत्रों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयासः धारदार हथियारों से हमला किया, भाइयों के पैर टूटे

Next Post

बेकाबू जीप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल सहित तीन की मौत

Next Post
बेकाबू जीप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल सहित तीन की मौत

बेकाबू जीप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल सहित तीन की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page