• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- पिता-पुत्रों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयासः धारदार हथियारों से हमला किया, भाइयों के पैर टूटे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 27, 2026
in Local
0
पाली- पिता-पुत्रों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयासः धारदार हथियारों से हमला किया, भाइयों के पैर टूटे

PALI SIROHI ONLINE

पाली। पाली में जमीन विवाद में सोमवार को तीन युवकों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घायल पिता और उनके दोनों बेटों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

गुड़ा एंदला थाने के ASI करण सिंह ने बताया कि घटना पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना एरिया के निम्बाड़ा गांव में सोमवार को हुई।

घायलों ने बताया कि जमीन विवाद की रंजिश के चलते उनके रिश्तेदारों ने ही उन पर हमला किया जब वे खेत में जा रहे थे। आरोप है कि धारदार हथियार से उन पर हमला कर उन्हें घायल किया फिर ट्रैक्टर चढ़ा कर मारने का प्रयास किया।

पिता और दो पुत्र घायल

घटना में निम्बाड़ा गांव निवासी राजेंद्र सिंह (42) पुत्र मदनसिंह, मनमोहन सिंह (35) पुत्र मदन सिंह और मदन सिंह (65) पुत्र भंवर सिंह घायल हो गए। वृद्ध का हाथ और उनके दोनों बेटों के पैर फ्रैक्चर हो गए। इलाज के लिए तीनों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

Previous Post

पाली-अवैध बजरी परिवहन करते ट्रेक्टर मय ट्रोली के साथ एक गिरफतार

Next Post

पाली-तालाब में डूबा युवकः मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसला, गोताखोर की मदद से निकाला गया शव

Next Post
पाली-तालाब में डूबा युवकः मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसला, गोताखोर की मदद से निकाला गया शव

पाली-तालाब में डूबा युवकः मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसला, गोताखोर की मदद से निकाला गया शव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page