PALI SIROHI ONLINE
छात्राओं से अनैतिक आचरण का मामला: व्याख्याता सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू, सुमेरपुर में भी रहे हैं यह विवादों में
बाली l माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्राओं के साथ कथित अशोभनीय व्यवहार एवं अनैतिक आचरण के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाली में कार्यरत व्याख्याता (राजनीति विज्ञान) नारायण लाल सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (आईएएस) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, व्याख्याता पर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार एवं अनैतिक आचरण करने के आरोप हैं। विभाग ने इसे एक लोकसेवक के लिए निर्धारित आचरण संहिता का उल्लंघन एवं दुराचार की श्रेणी का मामला मानते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ कर दी है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, बीकानेर संभाग, बीकानेर निर्धारित किया गया है । सोलंकी सुमेरपुर ब्लाॅक में रहते हुए भी विवादों में कार्यकाल रहा है।


