• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब गांधीग्राम तक चलेगी: 26 अगस्त से बदलेगा टर्मिनल, चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर नया ठहराव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 26, 2026
in Local
0
जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब गांधीग्राम तक चलेगी: 26 अगस्त से बदलेगा टर्मिनल, चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर नया ठहराव

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-अहमदाबाद जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने जोधपुर-साबरमती के बीच प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का टर्मिनल साबरमती से बदलकर गांधीग्राम करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ट्रेन का नाम भी जोधपुर-गांधीग्राम एक्सप्रेस होगा। नई व्यवस्था 26 अगस्त 2026 से लागू होगी।

ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूलउत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 26 अगस्त से गांधीग्राम तक संचालित होगी। यह ट्रेन जोधपुर से सुबह 10 बजे रवाना होकर रात 9 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 14822 गांधीग्राम-जोधपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त से गांधीग्राम स्टेशन से सुबह 7 बजे रवाना होकर शाम 6.10 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को आवागमन में चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर नया ठहराव भी दिया गया है। जोधपुर से जाने वाली ट्रेन यहां रात 8.15 बजे पहुंचेगी और 8.17 बजे रवाना होगी। वापसी में गांधीग्राम से चलने वाली ट्रेन सुबह 7.09 बजे पहुंचेगी और 7.11 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के अनुसार इस बदलाव से जोधपुर और पालनपुर स्टेशनों पर ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। केवल अंतिम टर्मिनल को साबरमती से गांधीग्राम स्थानांतरित किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से टिकट बुकिंग और यात्रा की योजना बनाते समय संशोधित टर्मिनल व समय-सारिणी का ध्यान रखने की अपील की है।गांधीग्राम रेलवे स्टेशन अहमदाबाद शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित है। यह स्टेशन साबरमती रिवरफ्रंट और गांधी आश्रम के निकट होने से यात्रियों के लिए सुविधाजनक माना जाता है। जोधपुर-गांधीग्राम एक्सप्रेस का टर्मिनल यहां होने से यात्रियों को अहमदाबाद के केंद्रीय हिस्से तक बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।

Previous Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौतःरामसीन-भीनमाल मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की

Next Post

बाली-व्याख्याता सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू, सुमेरपुर में भी रहे हैं यह विवादों में

Next Post
बाली-व्याख्याता सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू, सुमेरपुर में भी रहे हैं यह विवादों में

बाली-व्याख्याता सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू, सुमेरपुर में भी रहे हैं यह विवादों में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page