• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-फंदे पर लटकता मिला 10 वर्षीय बालक, परिजनों ने बताया हत्या का संदेह, देर शाम थाने के बाहर डटे रहे लोग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 26, 2026
in Local
0
तखतगढ-फंदे पर लटकता मिला 10 वर्षीय बालक, परिजनों ने बताया हत्या का संदेह, देर शाम थाने के बाहर डटे रहे लोग

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

फंदे पर लटकता मिला 10 वर्षीय बालक, परिजनों ने बताया हत्या का संदेह, देर शाम थाने के बाहर डटे रहे लोग

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर दो डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजी विसरा रिपोर्ट

मृतक के पिता ने नामजद दी रिपोर्ट शव लेने से किया इन्कार

तखतगढ़ 26 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) रविवार की सुबह तखतगढ कस्बे की महावीर बस्ती स्थित संतोषी नगर के सामने वाली गली मे 10 वर्षीय बालक के मकान के दरवाजे के वेंटिलेशन जाली पर फंदे से लटकता मिलने की सनसनी फैलते ही मौहल्ले वासीयो की भीड जमा हो गई। इस दरम्यान बालक के माता-पिता दोनो कमटा मजदूरी पर, मृतक के पिता मूलतः जालोर जिले के मादड़ी के निवासी है। घटना की सूचना पर थाना अधिकारी शैतान सिंह, सहायक उप निरीक्षा मकसूद खां मय पुलिस दल मौके पहुंचे। घटना स्थल का मौकामुआयना कर मृतक के माता-पिता एवं परिजन पहुंचने पर पुलिस ने शव को नीचे उतर कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। जहा बत्तख के परिजन व समाज के लोग सहित मोहल्ले वासीयो का राजकीय अस्पताल परिसर में हुजुम उमड पड़ा। जहां परिजनों मैं हत्या का संदेह जताने पर पुलिस ने दो चिकित्सको के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग दजॅ किया।और विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है। लेकिन परिजनो द्वारा जब तक दोषीयो की गिरफ्तारी नही होने तक शव लेने से इन्कार कर दिया। और परिजनो के साथ मौहल्ले वासीयो सहित सैकडो नगरवासीयो ने पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। और आरोपीयो की गिरफ्तारी की मांग पर अड गए। और शव लेने से इन्कार करते हुए देर शाम 8.30 बजे तक थाने के बाहर डटे रहे।

मृतक के पिता ने हत्या के संदेह जताते हुए नामजद दी रिपोर्ट

घटना को लेकर हत्या का संदेह जताने पर दोपहर बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और मृतक के पिता भंवरलाल पुत्र सोनाराम निवासी महावीर बस्ती ने हत्या के संदेह जताते हुए थाना अधिकारी को नामजद रिपोर्ट पेश कर अवगत कराया की रविवार को
को रोजाना की भांति सुबह मैं व मेरी पत्नि ललितादेवी दोनो दम्पति कमठा काम पर मजदूरी पर हमारे घर के बाहर के दरवाजे की कडी लगाकर गये थे, मेरे घर पर मेरे तीनो नाबालिग बच्चे जिसमे लडका विशाल, लडकी चंचल, लडका मयंक (उम्र कमश: 12, 09, 04 वर्ष) घर पर मौजुद थे। हमारे कमठा काम पर जाने के बाद वक्त सुबह के करीब 9:40 बजे मुझे फोन पर गली के लोगो ने मेरे बडे नाबालिग लडके विशाल के फांसी के फंदे पर लटकते होने की सूचना दी, जिस पर मैं, मेरी पत्नि दोनो घर आये तो मेरी लडकी चंचल ने मुझे बताया कि हम तीनो भाई-बहन छत पर खेल रहे थे तब मैया विशाल मकान की छत से नीचे पानी पीने के लिए गया था, काफी देर तक भैया वापस छत पर हमारे साथ खेलने नहीं लौटा तो मैं भी नीचे पानी पीने के लिए गई तो ज्योहि सिढीयो से नीचे उतर रही थी तो हमारे पडौसी ललित, राजु पुत्रगण भेराराम खटीक राजू ने भैया विशाल का जोर से मुंह दबा रखा था। और राजू जो कि भैया विशाल का जोर से गला दबा रहा था यह देख मेरी बच्ची चंचल घबरा गई ओर छत पर वापस आ गई।

थोडी देर बाद चंचल वापस छत से नीचे आई तो राजू, ललित पुत्रगण भेराराम मेरे घर के मैन दरवाजे से बाहर निकल रहे थे और विशाल सामने कमरे के दरवाजे के वेन्टीलेटर पर रस्से के फंदे पर लटक रहा था. यह बात मेरी लडकी चंचल ने मुझे बताई। इस प्रकार मेरी नाबालिग बच्ची चंचल के आंखो देखे व मुझे बताये अनुसार राजू ललित पुत्रगण भेराराम जो मेरे से रंजिश रखते है। हमारे बीच बोलचाल काफी समय से बन्द है। इन्होने मेरे मौका पाकर मेरे घर आकर बडे नाबालिग लडके विशाल का गला दबाया, जिससे मेरे लडके विशाल की मृत्यू हो गई। मुझे पूर्ण संदेह है कि राजू ललित पुत्रगण भेराराम ने हमारी गैर मौजुदगी के अवसर का लाभ उठाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से मेरे पुत्र विशाल के शव को फंदे से लटका दिया।

मुझे पुरा विश्वास है कि मेरे पुत्र विशाल की मृत्यु स्वाभाविक अथवा आत्महत्या (फंदे पर लटकने से) नही हुई है बल्कि पहले राजू ललित पुत्रगण भेराराम खटीक द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या की गई तथा बाद मे साक्ष्य मिटाने एवं पुलिस का गुमरा करने के उद्देश्य से शव को फंदे पर लडका दिया गया। जिस कि निष्पक्ष जांच करवाई जाए, घटना स्थल के सभी भौतिक साक्ष्य सुरक्षित किए जाए, मेरी नाबालिक बच्ची चंचल के बयान पर बाल संरक्षण कानून के अनुरूप दर्ज किए जाए तथा साक्ष्यो के आधार पर दोषी व्यक्तियो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए।

इनका कहना है:

रविवार सुबह महावीर बस्ती स्थित एक मकान के दरवाजे के बीच 10 वर्षीय बालक का शव लटकाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची परियोजनाओं की उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवाया जहां परिजनों की मांग पर दो चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या का खुलासा होगा। मृतक के पिता द्वारा हत्या के संदेह जताते हुए नामजद रिपोर्ट दी है। यह पुलिस जांच का विषय है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

शेतानसिह चारण , थाना निरिक्षक थाना तखतगढ
..

Previous Post

बाली-व्याख्याता सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू, सुमेरपुर में भी रहे हैं यह विवादों में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page