
PALI SIROHI ONLINE
जावाल- कैलाश नगर क्षेत्र के नारादरा के एक खेत में शुक्रवार को 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। कैलाश नगर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। कैलाश नगर थानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि गांव से 3 से 4 किमी दूर खेत में शव मिला। पहचान नारादरा निवासी वेलाराम (45) पुत्र आदाराम मेघवाल के रूप में हुई। मृतक के परिजन ने बताया कि वेलाराम शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने गया था, दोपहर बाद भी घर नहीं लौटने पर खोजबीन की, तो शाम 6 बजे पेड़ से लटका मिला। 8-10 साल पहले उनका तलाक हो गया था। वे कैंसर पेंशनधारी था। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था। जावाल सीएससी के डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।


