PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 5, शुभ रंग काला: आपकी मेहनत से रुकी हुई योजनाएं दोबारा पटरी पर लौट आएंगी। काम की अधिकता से मन अशांत हो सकता है। यह की रुकावटें खत्म होंगी। नए लोगों से काम निकलवाने में धैर्य रखना होगा।
कर्क:शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल टालमटोल की आदत से नुकसान हो सकता है। जान-पहचान न होने से काम अटक सकता है। वैभव के सामान पर धन खर्च होगा। शीघ्र ही भाग्योदय की संभावना बनेगी। शांत रहें।
तुला;शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा: आलोचनाओं को छोड़ काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलना मुश्किल है। संसाधनों की कमी से काम प्रभावित हो सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा।
मकर;शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : सपने साकार करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अनावश्यक टकराव से मन परेशान हो सकता है। परिजनों के सहयोग से बिखरे काम समेटने में सफल रहेंगे। कारोबार के विस्तार की उम्मीद है।
वृष;शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला: निजी काम छोड़ सामूहिक कार्यों पर ध्यान देना होगा। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। वैवाहिक संबंधों में टकराव से बचें। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी: बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना बदल सकते हैं। वैवाहिक संबंधों का टकराव दूर होगा। मानसिक दुविधा से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर सुलह-समझौता संभव है।
वृश्चिक;शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : भागदौड़ बाद भी अपेक्षित सफलता मुश्किल है। कड़वी बातों से मित्र नाराज ज हो हो सकते सकते हैं। हैं। कार्यस्थल पर दिक्कतों के कारण जगह बदलनी पड़ सकती है। नए संपकों से बेहतरीन लाभ मिलेगा।
कुंभ;शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी: विवादास्पद मसले मिल-जुलकर सुलझा लेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधियों के कारण दिक्कतें आ सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। जिद में लिया फैसला बदलना पड़ेगा।
मिथुन;शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी: कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बनेगा। रूखे व्यवहार से करीबी नाराज हो सकते हैं। लोग बहकावे में रखकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पुराने विवाद सुलझेंगे।
कन्या;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : क्षमताओं के सही इस्तेमाल से अच्छा लाभ होगा। किसी मामले में आपके सामने दुविधा की स्थिति खड़ी हो सकती है। भागदौड़ करके अपना काम निकाल लेंगे। जल्द ही कोई यात्रा हो सकती है।
धनु;शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा कुछ लोग जानबूझकर नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। नई योजनाओं में पूंजी निवेश से लाभ रहेगा अजनबियों पर भरोसा करना नुकसानदेह रहेगा। जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
मीन;शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : अपने काम को प्राथमिकता दें। दूसरों के कारण समस्या बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में संपर्क का अच्छा लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे। अनावश्यक खचों से बजट बिगड़ सकता है।


