• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-कैबिनेट मंत्री ने शहरी सेवा शिविर मे 69-क के पट्टे, पी.एम. आवास योजना चैक ऋण स्वीकृतियों सहित 39 लाभार्थियों को किया लाभान्वित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 23, 2026
in Local
0
तखतगढ-कैबिनेट मंत्री ने शहरी सेवा शिविर मे 69-क के पट्टे, पी.एम. आवास योजना चैक ऋण स्वीकृतियों सहित 39 लाभार्थियों को किया लाभान्वित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

कैबिनेट मंत्री ने शहरी सेवा शिविर मे 69-क के पट्टे, पी.एम. आवास योजना चैक ऋण स्वीकृतियों सहित 39 लाभार्थियों को किया लाभान्वित


तखतगढ 23 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को नगरपालिका तखतगढ़ सभागार में शहरी सेवा फोलोअप शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। शिविर के दौरान मंत्री ने आमजन की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका त्वरित निस्तारण कर शहरवासियों को बड़ी राहत प्रदान की। शिविर में लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत मंत्री द्वारा लाभार्थियों को विभिन्न स्वीकृतियां और लाभ पत्र वितरित किए गए, जिन मे मालिकाना हक :- 11 पात्र नागरिकों को नियमन के तहत मालिकाना हक के धारा 69-क अन्तर्गत पट्टे वितरित किए गए, 11 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम किस्त के चैक वितरण किये गये जिससे आशियाने का सपना पूर्ण हो सके, भवन निर्माण :- 01 नागरिक को भवन निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई, 06 आवेदकों के नामान्तरण (म्यूटेशन) के मामलों का निस्तारण कर प्रमाण पत्र दिए गए

आर्थिक संबल 07 स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पी.एम. स्वनिधि ऋण वितरित किया गया, नागरिक सेवाः 01 लाभार्थी को मौके पर ही विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी कर सौंपा गया। मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी जरूरतमंद नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

शहरी सेवा शिविर का मूल उद्देश्य ही यही है कि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और एक ही छत के नीचे उनके सारे काम पूरे हो सकें। कार्यक्रम के दौरान श्री कालुराम कुम्हार, उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर एवम् प्रशासक नगरपालिका तखतगढ, डेयरी चेयरमेन प्रतापसिंह बिठिया, जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, शिवराजसिंह, ललित रांकावत, निर्वतमान अध्यक्ष नगरपालिका तखतगढ, महेन्द्र बंजारा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका तखतगढ, रतनलाल सांखला प्रशासनिक अधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधि गण एवम् समस्त कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Previous Post

तखतगढ मे मंत्री कुमावत ने 2 करोड़ की लागत से भव्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन के साथ किया शिलान्यास

Next Post

तखतगढ-नगर मे घुमते बेसहारा दो नंदीयो ने आपस मे लडाई से बाइक सवारो को घायल करने का मामला

Next Post
तखतगढ-नगर मे घुमते बेसहारा दो नंदीयो ने आपस मे लडाई से बाइक सवारो को घायल करने का मामला

तखतगढ-नगर मे घुमते बेसहारा दो नंदीयो ने आपस मे लडाई से बाइक सवारो को घायल करने का मामला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page