PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर मे घुमते बेसहारा दो नंदीयो ने आपस मे लडाई से बाइक सवारो को घायल करने का मामला
नगरपालिका ने नगरवासीयो से की अपील दुधारू पशुओ बाडे मे बांधे अन्यथा होगी कार्रवाई
तखतगढ 23 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) सोमवार की रात्री 11 बजे करीब पुराना बस स्टैंड पर शुलभ कॉम्पलेक्स के आगे नंदोयो के झुंड आपस मे लडते लडते महाराणा प्रताप चौक की तरफ से बाजार की तरफ गुजर रहे बाइक सवारो पर हमला कर दोनो नंदी बाइक के नीचे दबे दोनो युवको पर जमकर हमला बोल गंभीर घायल करने के समाचार प्रकाशित होते ही उपखंड एव स्थानीय प्रशासन हरकत मे आया और उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार के आदेश पर तुरंत नगलपालिका ईओ महेंद्र कुमार बंजारा ने क्षेत्र वासीयो से अपील जारी कर बताया कि नगर मे घुमते बेसहारा नंदियो / गोवंशो / पशुओ से सावधानी बरते।
इस बेसहारा पशुओं द्वारा आपसी संधर्ष के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना घटित ना हो मुख्य मार्गों एवम् बाजार क्षेत्रों में वाहन धीमी गति से चलावे तथा बेसहारा पशुओं से उचित दूरी बनाकर रखे। अपने स्तर से हटाने का प्रयास ना करे। साथ ही अपने स्वय के दुधारू पशुओं को खुले में ना छोडे एवम् निर्धारित पशु बाडे में रखे। बेसहारा पशु की सूचना नगर पालिका के संबंधित जमादार / कर्मचारी को देवे। वृद्ध / बच्चे पशुओं के निकट नही जावें। नगर पालिका नागरिकों की सुरक्षा के लिये सदैव प्रतिबंद्व है। आप सभी नागरिकों के सहयोग से ही इस समस्या का स्थाई समाधान संभव है। अतः नगर हित एवम् जनसुरक्षा के मध्येनजर नगरपालिका प्रशासन का सहयोग करें। आपसे अपील की जाती है कि अपने स्वय की गायों/भेसो/ मवेशियों को खुला नही छोडे। यदि किसी प्रकार से यह पाया जाता है कि आप द्वारा अपने निजी पशुओं / मवेशियों को खुले में छोडा जाता है तो संबंधित मालिक के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही भी की जावेगी।

