
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के सांसद सेवा केंद्र में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी प्रेस वार्ता ली। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से शुरू किए गए वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के बारे में बताया जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में जल का कितना महत्व है इसको लेकर प्रदेश की सरकार ने सोचा है और आमजन को जल का महत्व समझाते हुए जल की बचत करने की बात कही। प्राकृतिक जल स्त्रो को साफ सुथरा रखने का संदेश किया ताकि उनमें मानसून के दौरान बरसाती पानी एकत्रित हो सके। इसके साथ ही लोगों को जल का दुरुपयोग नहीं करने की हिदायत दी। क्योंकि जल पीने के साथ ही उद्योग-धंधों के लिए भी महत्वपूर्ण है। पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने भी जल संरक्षण की बात कही। उन्होंने पानी का संरक्षण करने और अपव्यय करने से बचने की बात कही।


