• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सूर्यनगरी और रणकपुर एक्सप्रेस कैंसिलः जोधपुर मंडल की 6 ट्रेनें प्रभावित, जानिए- किसका बदला रूट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 23, 2026
in Local
0
सूर्यनगरी और रणकपुर एक्सप्रेस कैंसिलः जोधपुर मंडल की 6 ट्रेनें प्रभावित, जानिए- किसका बदला रूट

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-पश्चिम रेलवे के घोलवड़-उमरगाम रेललाइन पर भारी जलभराव के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से जुड़ी सूर्यनगरी सुपरफास्ट, रणकपुर एक्सप्रेस और बेंगलुरु एक्सप्रेस सहित 6 प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया किपश्चिम रेलवे के घोलवड़ (महाराष्ट्र) और उमरगाम (गुजरात) रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते प्रभावित ट्रेनों को आंशिक रद्द अथवा बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

ये ट्रेन रहेंगी आंशिक रूप से रद्द

ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई को हनुमानगढ़ से रवाना हुई उसे नवसारी तक ही संचालित किया गया, इस कारण यह ट्रेन नवसारी-दादर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस वजह से ट्रेन संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस 23 जुलाई को दादर के स्थान पर नवसारी से रवाना होगी। इसलिए यह रेलसेवा दादर-नवसारी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12479, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई को जोधपुर से रवाना हुई थी, अब नडियाद तक ही संचालित की गई इसके चलते नडियाद-बांद्रा टर्मिनस के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इस कारण वापसी में ट्रेन संख्या 12480 बांद्राबांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर नडियाद से ही संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा बांद्रा टर्मिनस-नडियाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का बदला मार्ग

ट्रेन संख्या 20693 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस 23 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान कर सूरत-उधना-पालधी-जलगांव होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

ट्रेन संख्या 22475 हिसार-कोयंबटूर एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई को हिसार से रवाना हुई है, उसे सूरत-जलगांव-इगतपुरी-पनवेल-रोहा मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

Previous Post

रोडवेज बस में पीछे से घुसी कार, 3 की मौतः बस के ब्रेक लगाने से हादसा होने का अंदेशा, जोधपुर जा रहे थे

Next Post

तखतगढ-निःशुल्क नेत्र शिविर में 634 मरीजों को मिला लाभ, 54 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु भैरव आई हॉस्पिटल, बिसलपुर भेजे गए

Next Post
तखतगढ-निःशुल्क नेत्र शिविर में 634 मरीजों को मिला लाभ, 54 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु भैरव आई हॉस्पिटल, बिसलपुर भेजे गए

तखतगढ-निःशुल्क नेत्र शिविर में 634 मरीजों को मिला लाभ, 54 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु भैरव आई हॉस्पिटल, बिसलपुर भेजे गए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page