• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ नगरपालिका द्वारा फॉलोअप शिविर किया आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0
तखतगढ नगरपालिका द्वारा फॉलोअप शिविर किया आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ नगरपालिका द्वारा फॉलोअप शिविर किया आयोजित

तखतगढ 21 जुलाई  (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य शासन विभाग के दिशा निर्देशोनुसार नगर पालिका सभागार में शहरी सेवा शिविर का फॉलोअप शहरी सेवा शिविर आयोजित किया गया। अधिषाशी अधिकारी महेंद्र बंजारा ने बताया की शिविर में भूमि संबंधी अन्तर्गत पट्टे, उपविभाजन पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज होल्ड से फी-होल्ड पट्टे, स्टेट ग्रान्ट के तहत् पट्टे, नामान्तरण, खाँचा भूमि, लीज मुक्त प्रमाण-पत्र / ब्याज में छुट, भवन निर्माण स्वीकृति, शहर के स्वच्छ एवं सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर की वृहद स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सीसी व डामर सडक मरम्मत व पेच वर्क, शहरी निकायो में स्ट्रीट लाईटों को दुरस्त एवं जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा, नालियों की मरम्मत, फेरोकंवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, आवारा पशुओं को पकडने को पकडने की कार्यवाही, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रैड लाईसेन्स, साईनेज लाईसेन्स, ओ.एफ.सी. मोबाईल टावर एनओसी, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण-पत्र आदि कार्य का निस्तारण भी किये जायेगें।

फॉलो अप शहरी सेवा शिविर 2026 के प्रथम दिवस केम्प के दौरान पीएम स्वनिधि के अन्तर्गत 15000/- का ऋण के प्राप्त आवेदन को उसी दिवस स्वीकृत किया गया। जिससे ऋण स्वीकृत होने से श्रीमति जमना देवी द्वारा राज्य व नगर पालिका प्रशासन को धन्यवाद प्रकट किया गया। साथ ही उक्त अभियान में नगर पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।


फॉलोअप शिविर मे एक 69 ए के तहत्  पट्टे का निस्तारण किया गया। तीन नाम हस्तान्तरण पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। एक विवाह पंजीयन का
निस्तारण,  सात जन्म प्रमाण पत्र का निस्तारण, एक मृत्यु प्रमाण पत्र का निस्तारण और एक लाभाथीॅ को पीएम स्वनीधि (प्रथम किस्त 15000 रु) का चैक वितरण किया गया।

Previous Post

पत्नी के छोड़ने के 1 साल बाद पति ने किया सुसाइड: बेटे ने रिपोर्ट में कहा- मां के जाने के बाद डिप्रेशन में रहने लगे थे

Next Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page