
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी पारिवारिक रूप से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है। सपने साकार करने का प्रयास करेंगे। खर्च की अधिकता से कर्ज लेना पड़ सकता है। उलझनें धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी।
वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : धन संबंधी मामलों को गंभीरता से लें। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सहकर्मियों का ध्यान रखें। अचानक आई परेशानियां हैरान कर सकती हैं। आपकी हर गतिविधि पर विरोधियों की नजर रहेगी।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा: आपकी मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा। किसी भी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाने की कोशिश करेंगे। कुछ दिन धैर्य रखना होगा। भावनाओं में बहकर कोई गलत फैसला ले बैठेंगे।
कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी एक साथ कई काम आने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। समस्याओं को आत्मविश्वास से सुलझाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक कारणों से यात्रा संभव है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मनमौजी रवैया आपके लिए नुकसानदायी हो सकता है। अपने पिछले अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ेंगे, सफलता मिलेगी।
कन्या : शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी: महत्वपूर्ण योजना में देरी से पूरा लाभ मिलना मुश्किल है। निजी संबंधों में अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। दुविधा की स्थिति में अनुभवी लोगों की मदद लें, राहत मिलेगी। विनम्र रहें।
तुला : शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला विरोधियों की कारापद काक हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सही वक्त पर फैसला नहीं कर पाने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक 1 शुभ रंग आसमानी : भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। आपका सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। नौकरी कर रहे लोग नए विकल्पों की तलाश में रहेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।
धनु : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : विरोध के बावजूद अपनी बात मजबूती के साथ रखेंगे। कार्यस्थल पर अनिश्चय की स्थिति में काम करना मुश्किल हो सकता है। कारोबार के विस्तार की संभावना है। मित्र मिलेंगे।
मकर : शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग सम्मान हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधी आपकी खामोशी का अलग अर्थ निकालेंगे। प्रियजन के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है।
कुंभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल : निर्णय नहीं कर पाने के कारण अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। कारोबारी मामलों में आप संदेह के घेरे में आ सकते हैं। साझेदारी में टकराव के चलते काम बीच में ही छोड़ सकते हैं।
मीन : शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : बेहतर भविष्य के लिए आपको कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। घरेलू मामलों में बाहरी दखल से बात बिग्ड़ सकती है। सहयोगी आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकते हैं।


