PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा सोमवार को किसानों के लिए खाद का वितरण किया गया। बिजोवा सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान समिति से खाद प्राप्त कर अपने खेतों के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर बिजोवा के पत्रकार प्रभुराम चौधरी ने बताया कि समय पर खाद उपलब्ध होने से खरीफ फसलों को आवश्यक पोषण मिलेगा, जिससे फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
उन्होंने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा मारवाड़-जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी का किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
किसानों ने कहा कि समय पर खाद मिलने से खेती की लागत और उत्पादन दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तथा किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान किसानों ने “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान” का संदेश देते हुए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की बात कही।


