• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रोहिडा-44 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार भी जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 20, 2026
in Local
0
रोहिडा-44 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी कार भी जब्त

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में अवैध मादर्थ पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे धरपकड अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व भवंरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में अमराराम खौखर थानाधिकारी पुलिस थाना रेहिडा मय टीम व डीएसटी टीम द्वारा दौराने गस्त वासा से वालोरिया के बीच मे एक लग्जरी आई-20 कार आई नम्बर जीजे-03-एलएम-4549 जो पुलिस जाब्ता को देखा और करीब 200 मीटर पहले ही अपने वाहन को वापस घुमाकर भागने लगा। वाहन की इस संदिग्ध गतिविधि पर शंका होने पर पुलिस जाब्ते द्वारा उसका पीछा किया गया। पीछा करते हुए जब पुलिस टीम ग्राम वासा से करीब 04 किलोमीटर आगे वालोरिया की सरहद में पहुंची, तो वहां दो व्यक्ति उक्त वाहन को सड़क के किनारे स्टार्ट (चालू) हालत में छोड़ कर पहाड़ी की ओर भागते हुए नजर आए। वाहन की हेडलाइट की रोशनी में भाग रहे व्यक्तियों में से एक की साफ पहचान पूर्व में गिरफ्तार शुदा अपराधी चनणारा बरबड़ के रूप में हुई। जिनका जंगल में काफी तलाश की मगर रात्री का समय व जंगल होने से नहीं मिल पाये। गाडी की तलाशी ली गई तो गाडी मे दो कट्टों में कुल वजन 44 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। जिस पर अवैध डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त आई-20 कार को जब्त कर 44 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त को बरामद किया गया। आई-20 कार के ओरिजनल नम्बर जीजे 10 डीई-2893 होना पाया गया। प्रकरण अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में दर्ज किया गया। फरार तस्करों की तलाश जारी जारी है।

फरार अभियुक्त का नाम पताः चनणाराम पुत्र गिरधारी लाल जाति मेघवाल उम्र 30 साल निवासी अंधानियो का तला, दुदाबेरी पुलिस थाना बाडमेर ग्रामीण जिला बाडमेर व अन्य साथी

पुलिस टीमः-
1. अमराराम खौखर नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2.  अमराराम उ.नि. प्रभारी डीएसटी मय डीएसटी टीम सिरोही।
3. दलाराम सउनि पुलिस थाना रोहिडा।
4. रमेश कुमार सउनि पुलिस थाना रोहिडा।
5. रामलाल कानि. 920 पुलिस थाना रोहिडा।
6.  बजरंगलाल कानि. 1017, पुलिस थाना रोहिडा।
7. पुष्पेन्द्रसिंह कानि. 459 पुलिस थाना रोहिडा।
8. कृष्णपालसिंह कानि. 988 पुलिस थाना रोहिडा। 9.  विकास कानि. 100 पुलिस थाना रोहिडा।
10. सुनिल कुमार कानि 03 पुलिस थाना रोहिडा।
11.  जितेन्द्र सिंह चालक कानि 229 पुलिस थाना रोहिडा।

Previous Post

नकली किन्नर बनकर अकेली महिला को बनाया निशाना, नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी-जेवर, गेहूं और बर्तन तक ले गए ठग

Next Post

रानी क्रय-विक्रय सहकारी समिति से किसानों को खाद वितरण, बिजोवा के किसानों ने जताया आभार

Next Post

रानी क्रय-विक्रय सहकारी समिति से किसानों को खाद वितरण, बिजोवा के किसानों ने जताया आभार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page