PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-ऑटो रिक्शा यूनियन की बैठक आरसना अंबाजी मंदिर प्रांगण में हुई। अध्यक्षता सिरोही रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रकाश रावल ने की। बैठक में यूनियन को मजबूत करने, ऑटो चालकों की समस्याएं, आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मुख्य एजेंडे में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी घोषित की गई। पूरन कुमार को नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने पर सदस्यों और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने माला पहनाई।
पूरन कुमार ने कहाकि चालकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। प्रशासन और पुलिस विभाग से ऑटो चालकों की वाजिब समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपील की। कार्यकारिणी में देवाराम रावल उपाध्यक्ष, खुमाराम मीणा, कुमार मीणा सचिव, नजीर मोहम्मद सह सचिव, विनोद राव कोषाध्यक्ष, छगन मीणा सह कोषाध्यक्ष, आसिफ खान संगठन मंत्री, जीतू लखारा सह संगठन मंत्री तो विक्रम पुरी प्रचार मंत्री मनोनीत किए गए


