
PALI SIROHI ONLINE
राशिफल मेष : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला: आवागमन में विशेष सावधानी बरतें, दुर्घटना का भय बनेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी टकराव बढ़ने से रिश्तों में कटुता संभव है। बच्चों को अच्छे-बुरे में अंतर समझाएं। धैर्य बनाए रखें।
वृष : शुभ अंक 3, शुभ रंग फिरोजी यात्रा में अपेक्षित सफलता मिलना मुश्किल है। अपनी योजनाओं को आकार देने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक जीवन में मान – सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्र मिलेगा।
मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी कार्यक्षेत्र में अपनी सफलता से अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। राजकीय मामले सुलझेंगे। जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा कायक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से अच्छा लाभ मिल सकता है। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
सिंह : शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : अधिकारी आपके तौर-तरीकों से नाराज हो सकते हैं। आप अपना काम पूरा करके ही चैन लेंगे। कारोबारी विस्तार के लिए नए सौदों पर विचार कर सकते हैं। समय के साथ स्वयं को बदलें।
कन्या : शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग हासिल करने में सफल रहेंगे। परिवार में आपसी सहमति बनाने का प्रयास नई खुशी देगा। कुछ लोग अपने फायदे के लिए आपको भ्रमित कर सकते हैं।
तुला : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : सहकर्मी ईर्ष्यावश नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। बाहरी दबाव के चलते फैसला लेना पड़ सकता है। साझेदारी में चल रहा टकराव दूर होने की उम्मीद है। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी : बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। युवाओं को कॅरियर के चुनाव के लिए सही मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी। दौड़धूप की अधिकता से सेहत बिगड़ सकती है।
धनुः शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा अधूरे काम पूरे होने के आसार बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम निराश कर सकते हैं। समय के साथ आपके विचारों व कार्यशैली में बड़ा बदलाव आएगा। अपनों के व्यवहार से खित्रता होगी।
मकर : शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी नए सम्पर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर फैसला लेंगे फिर भी सहयोगी नाराज रहेंगे। युवाओं का ध्यान कॅरियर पर रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा आप खामोशी के साथ अपना काम करेंगे। किसी बात को लेकर आपके मित्र नाराज रहेंगे। पुराने मामले सुलझने से आप राहत महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
मीन : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेदः भावनात्मक संबंधों में खींचतान तनाव का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। मित्रों से किया वादा पूरा नहीं करने का मलाल रहेगा। शांत रहें।