• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा में विशेष लोक अदालत से मिली राहत, 29 मामलों में 52.63 लाख रुपये के अवार्ड हुए पारित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 18, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा में विशेष लोक अदालत से मिली राहत, 29 मामलों में 52.63 लाख रुपये के अवार्ड हुए पारित

PALI SIROHI ONLINE

पिंडवाड़ा में विशेष लोक अदालत से मिली राहत, 29 मामलों में 52.63 लाख रुपये के अवार्ड हुए पारित

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के आदेशानुसार आज दिनांक 18.07.2026 को तालुका विधिक सेवा समिति, पिंडवाड़ा के तत्वावधान में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में आपसी राजीनामे एवं समझाइश के माध्यम से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया गया। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, पिंडवाड़ा में लोक अदालत हेतु रखे गए प्रकरणों में से 27 प्रकरणों का आपसी सहमति से सफल निस्तारण करते हुए कुल 52,31,089 रुपये (बावन लाख इकतीस हजार नवासी रुपये) की राशि का सेटलमेंट (अवार्ड) पारित किया गया।

इसके अतिरिक्त, अपर जिला न्यायाधीश (ADJ) न्यायालय, पिंडवाड़ा में सुनवाई हेतु रखे गए प्रकरणों में से 2 प्रकरणों का राजीनामे के आधार पर निस्तारण करते हुए कुल 32,000 रुपये (बत्तीस हजार रुपये) की राशि का अवार्ड पारित किया गया। इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित न्याय सुलभ करवाया गया, जिससे उनके धन और समय दोनों की बचत हुई तथा उनके मध्य लंबे समय से चले आ रहे विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से हमेशा के लिए अंत हो गया। इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, पिण्डवाडा के अध्यक्ष सुश्री ममता मेनारिया, सदस्य अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र सिंह देवड़ा सहित बैंक कर्मी, न्यायिक कर्मी उपस्थित थे।

Previous Post

चामुंडेरी में पटवारी राहुल कुमार को दी विदाई, किरण कुमार ने पदभार किया ग्रहण, दोनों का हुआ स्वागत

Next Post

तखतगढ-उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर पहचान एवं रेफरल से मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में लाई जा सकती है प्रभावी कमी डॉ. चुण्डावत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page