PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं जितेन्द्र सिंह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाधिकारी सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में कस्बा सुमेरपुर में अज्ञात चोरो द्वारा लगातार दुपहिया वाहन (मोटरसाईकिल) एवं चार पहिया वाहन चोरी की वारदातों का हर सूरत में पर्दाफाश करने के लिये एवं चोरी की वारदातों को गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीमः-
- अशोक कुमार सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
- पुसाराम मुआ न 610 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
- केसाराम सीटी न 578 एमबीसी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
घटना का सारांशः- दिनांक 11.07.2026 को प्रार्थी छोटूसिंह भाटी पुत्र मिठूसिंहजी भाटी उम्र 42साल निवासी आलोली तहसील सहारडा जिला भीलवाडा ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 11.07.2026 को रात्रि मे 10.00 बजे उन्दरी मस्जिद के पास लोक करके खड़ी की थी एवं दिनांक 13-7-2026 रात्रि मे दुसरी खडी करने गये तब उक्त वाहन खडा पडा था तथा आज दिनांक 13-7-2026 को रात्रि 4 बजे गाडी के पास गये तो उक्त इको वाहन वहा पर नहीं थी रात्रि मे मौका देखकर उक्त बाहन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 239 दिनांक 15.07.2026 धारा 303 (02) बीएनएस पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
विशेष टीम की कार्यवाहीः गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो को चैककिये गये, घटनाकम को मध्यनजर रखते हुए कड़ी मेहनत व लग्न एंव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसुचना संकलन, तकनीकी सहयोग से कस्बा सुमेरपुर में लगातार हो रही दुपहिया एवं चार पहिया वाहन की चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चोरी का वाहन को जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया।
पाली पुलिस की आमजन से विशेष अपीलः-
रात्रि के समय मोटरसाइकिल को यथासंभव घर के अंदर या सुरक्षित परिसर में खड़ी करें।
वाहन में GPS ट्रैकर लगवाएं, जिससे चोरी वाहन की लोकेशन आसानी से प्राप्त की जा सके।
मोटरसाइकिल के व्हील पर अतिरिक्त लॉक (Disc Lock/Chain Lock) अवश्य लगाएं।
पेट्रोल सप्लाई को अवरुद्ध (Fuel Cut-off Switch) करने या अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें।
वाहन में अलार्म सिस्टम अथवा एंटी थेफ्ट डिवाइस लगवाएं।
सुनसान एवं अंधेरे स्थानों पर वाहन खड़ा करने से बचें।
वाहन की चाबी वाहन में या आसपास न छोड़ें।
घर एवं प्रतिष्ठान के बाहर CCTV कैमरे लगवाकर चालू रखें।


