• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

केरला ग्राम में खेत में काम कर रहे किसान को कुत्ते ने हमला कर हाथ-पीठ और सीने पर घाव कर किया हमला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 18, 2026
in Local
0
केरला ग्राम में खेत में काम कर रहे किसान को कुत्ते ने हमला कर हाथ-पीठ और सीने पर घाव कर किया हमला

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के केरला गांव में शुक्रवार शाम को खेत पर काम कर रहे एक किसान पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। घटना के बाद कुत्ते के काटने से गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पागल बताते हुए लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि, कुत्ते में रेबीज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।खेत में काम के दौरान किया हमला

केरला गांव निवासी सोहनलाल (44) पुत्र मांगीलाल सीरवी शुक्रवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता खेत में पहुंचा और उन पर हमला कर दिया।

कुत्ते ने उनके हाथ, पीठ, सीने और हाथ की एक अंगुली पर काट लिया, जिससे वे घायल हो गए।

घायल सोहनलाल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार उन्हें शनिवार को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जाएगी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुत्ते के काटने से गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पागल बताते हुए लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, ताकि वह किसी अन्य व्यक्ति पर हमला न कर सके।

हालांकि, कुत्ते में वास्तव में रेबीज था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

रेबीज की पुष्टि नहींग्रामीणों का दावा है कि कुत्ता असामान्य व्यवहार कर रहा था, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से उसमें रेबीज संक्रमण की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में कुत्ते के पागल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Previous Post

फालना के छाता गोदाम में लगी आग, 30लाख का नुकसानः दमकलकर्मियों के पास नहीं थे सुरक्षा किट, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

Next Post

सुमेरपुर पुलिस ने चोरी की (ECO) वाहन की वारदात का पर्दाफाश, वाहन जब्त

Next Post
सुमेरपुर पुलिस ने चोरी की (ECO) वाहन की वारदात का पर्दाफाश, वाहन जब्त

सुमेरपुर पुलिस ने चोरी की (ECO) वाहन की वारदात का पर्दाफाश, वाहन जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page