• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ओवरब्रिज पर युवक के सीने में मारा चाकूः दूसरे के सिर पर पत्थर से वार, घायल बोला- लूट के इरादे से आए थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार रात लूट के इरादे से आए कुछ युवकों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने एक युवक के सीने में चाकू मार दिया, जबकि उसे बचाने आए दूसरे युवक के सिर पर पत्थर से हमला किया। दोनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां एक युवक को भर्ती किया गया है।

सोजत से काम कर लौट रहे थे दोनों युवकजानकारी के अनुसार बूंदी निवासी और वर्तमान में पाली के आनंद नगर में रहने वाला 20 साल का गोरीशंकर पुत्र सत्यनारायण अपने साथी होशियार राम के साथ सोजत में सोलर का काम पूरा करने के बाद रात को पैदल-पैदल ओवरब्रिज के रास्ते आनंद नगर लौट रहा था।अकेला देखकर बदमाशों ने किया हमला

इसी दौरान ओवरब्रिज पर कुछ युवक लूट के इरादे से उनके पास पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में बदमाशों ने गोरीशंकर के सीने में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसके शरीर से खून बहने लगा।

बचाने आए साथी पर पत्थर से किया वार

गोरीशंकर को बचाने के लिए आगे आए उसके साथी होशियार राम पर भी बदमाशों ने हमला किया। आरोपियों ने होशियार राम के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

हमले के दौरान दोनों युवकों के चिल्लाने पर बदमाश मौके से भाग गए। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

एक युवक भर्ती, दूसरे को मिली छुट्टी

बांगड़ हॉस्पिटल में चाकू लगने से घायल हुए गोरीशंकर को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। वहीं सिर पर चोट लगने वाले होशियार राम को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Previous Post

फालना-सैलो कंपनी में मजदूरों का धरना समाप्तः तीन दिन बाद कंपनी और प्रतिनिधिमंडल में बनी सहमति

Next Post

सुमेरपुर में IFWJ उपखंड कार्यकारिणी का विस्तार,नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण व राजस्थानी साफा पहनाकर किया सम्मान

Next Post
सुमेरपुर में IFWJ उपखंड कार्यकारिणी का विस्तार,नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण व राजस्थानी साफा पहनाकर किया सम्मान

सुमेरपुर में IFWJ उपखंड कार्यकारिणी का विस्तार,नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण व राजस्थानी साफा पहनाकर किया सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page