PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर में IFWJ उपखंड कार्यकारिणी का विस्तार,नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण व राजस्थानी साफा पहनाकर किया सम्मान
तखतगढ 17 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की सुमेरपुर उपखंड इकाई की बैठक शुक्रवार को सुमेरपुर की निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण जोशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव विक्रम सिंह करणोत रहे। कार्यक्रम में प्रदेश शिकायत निवारण समिति के प्रदेश प्रभारी दिनेश बोहरा एध सिरोही जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से सुमेरपुर उपखंड कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट IFWJ के उपखंड अध्यक्ष नारायण डाबी द्वारा जिला अध्यक्ष अरुण जोशी एव प्रदेश सचिव विक्रम सिंह करणोत की उपस्थिति में कार्यकर्णिका का विस्तार किया जिसमें। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल सत्तार मुल्तानी को उपाध्यक्ष, भवरसिंह तखतगढ को महासचिव, विजय वैष्णव साण्डेराव एवं दाऊद खान को सचिव, गुमान सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रवीण कुमार को कार्यकारिणी प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही IFWJ के जिला अध्यक्ष अरुण जोशी द्वारा सुमेरपुर विधानसभा अध्यक्ष के रूप में गौरीशंकर वैष्णव को जवाबदारी दी गई जिनका माला व साफ़ा पहनाकर कर स्वागत किया गया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार राजू सांवरिया को संरक्षक बनाया गया
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं राजस्थानी साफा पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि IFWJ पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।


