PALI SIROHI ONLINE
रोडवेज बस की टक्कर से पिकअप क्षतिग्रस्त, नाना थाने में मामला दर्ज
पाली। बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से एक पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाना पुलिस थाने में रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि सुमेरपुर के मदारी मोहल्ला निवासी दुर्जन पुत्र निशान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि रोडवेज बस चालक दयाल सिंह ने तेज गति एवं लापरवाही से बस चलाते हुए उनकी पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।


