PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.020 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
पाली, 16 जुलाई। पाली जिले की रानी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.020 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में उपयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित बाजार कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, आईपीएस के निर्देशन में, बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह मेहचा एवं वृताधिकारी बाली पारसराम चौधरी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी आनन्द कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 16 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9:06 बजे कस्बा नाडोल बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को रोककर चालक दिनेश कुमार विश्नोई एवं सहचालक माधाराम विश्नोई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वाहन में मादक पदार्थ होने की आशंका पर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार में रखे पांच कट्टों से कुल 48.020 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार भी सीज कर दी गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र देवाराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी हमीद नगर फांटा, थाना लूणी, जिला जोधपुर कमिश्नरेट तथा माधाराम पुत्र बाबूराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी भावरणा, थाना लूणी, जिला जोधपुर कमिश्नरेट के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी आनन्द कुमार, उप निरीक्षक शिवनारायण, सहायक उप निरीक्षक परविन्द्र सिंह (विशेष भूमिका), मुख्य आरक्षक रामकिशोर, मुख्य आरक्षक रमेश कुमार, मुख्य आरक्षक भैरूसिंह, कांस्टेबल गणेशराम (बकल नंबर 1618 – विशेष भूमिका), कांस्टेबल सुन्दरलाल, कांस्टेबल अशोक तथा 112 वाहन चालक मानवेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

